फिरोजाबाद शिक्षकों के दिलों पर राज कर गए BEO उपेन्द्र सिंह, बाराबंकी ट्रांसफर पर बेसिक शिक्षकों ने कहा - दिल जीत लिया
विशेष समाचार: फिरोजाबाद में बेसिक शिक्षा की तस्वीर बदलने वाले अधिकारी का तबादला, विदाई समारोह में नम हुई आंखें
फिरोजाबाद (16 सितम्बर, 2026): वर्ष 2022 में लखीमपुर खीरी से स्थानांतरित होकर फिरोजाबाद आए खण्ड शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र सिंह का ट्रांसफर अब बाराबंकी-लखनऊ हो गया है। ट्रांसफर की खबर के बाद आज फिरोजाबाद में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इनका कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा और सभी अध्यापकों का दिल जीत लिया। बेसिक के सभी टीचर इनकी तारीफ करते नजर आए और करते भी रहे।
याद हो कि उपेन्द्र सिंह ने खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय के साथ-साथ विकास खण्ड नारखी का प्रभार संभाल रखा था। उन्होंने उस समय जिम्मेदारी संभाली थी, जब नगर क्षेत्र के 80 परिषदीय विद्यालयों में से लगभग 33 स्कूल किराए के भवनों पर चल रहे थे।
उनकी मेहनत का नतीजा है कि जिस नगर क्षेत्र में 'ऑपरेशन कायाकल्प' का प्रतिशत कभी 60% से भी कम था, वह आज बढ़कर 91% से अधिक हो चुका है। वर्तमान में राज्य स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 7 कम्पोजिट स्कूलों को आधुनिक बनाया जा रहा है।
प्रशासनिक और शैक्षणिक व्यवस्था को पारदर्शी बनाने में भी उपेन्द्र सिंह का कार्यकाल मिसाल बना है। क्षेत्र के 550 से अधिक निजी विद्यालयों पर नजर रखते हुए बिना मान्यता चल रहे स्कूलों पर कार्रवाई की गई और आरटीई के तहत गरीब बच्चों के शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित कराए गए।
शिक्षकों का कहना है कि इन्होंने कभी भी अधिकारी और शिक्षक में दूरी नहीं रखी। किसी भी शिक्षक को कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़े। यही वजह है कि आज उनके जाने पर सभी दुखी हैं।
#FirozabadNews #BEOUpendraSingh #Transfer #Barabanki #BasicShiksha #Firozabad