फिरोजाबाद - ग्राम रैपुरा में दो दिवसीय मुख्यमंत्री ग्राम स्वरोजगार प्रशिक्षण संपन्न
प्रभारी राजकीय फल संरक्षण केंद्र, फिरोजाबाद के तत्वावधान में दो दिवसीय मुख्यमंत्री ग्राम स्वरोजगार प्रशिक्षण का आयोजन ग्राम रैपुरा, विकास खण्ड नारखी में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ 15 सितंबर को प्राइमरी विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हुकम सिंह यादव ने फीता काटकर और मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त पर्यवेक्षक मनोज कुमार दीक्षित, जेएस कॉलेज के प्रवक्ता नागेंद्र यादव एवं गोविंद कुमार ने लाभार्थियों को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगाने और खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखने की जानकारी दी। इस दौरान लाभार्थियों को स्टेशनरी किट भी वितरित की गई।
कार्यालय प्रभारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने अचार उद्योग, दाल उद्योग, डेयरी उद्योग, मसाला उद्योग, मिनी तेल मिल, आटा मिल आदि में उपयोग होने वाली मशीनों, विभाग द्वारा मिलने वाले अनुदान और पीएमएफएमई (PMFME) योजना की विस्तृत जानकारी दी।
16 सितंबर को सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
#Firozabad #Narkhi #GramSwarojgar #PMFME #DDMNEWS