फिरोजाबाद नगर निगम बोर्ड बैठक में पार्षद नीतू शर्मा का फूटा गुस्सा, महापौर पर लगाए गंभीर आरोप - बोलीं, मेरे वार्ड में एक भी काम नहीं हुआ
फिरोजाबाद। नगर निगम की बोर्ड बैठक में आज जमकर हंगामा देखने को मिला। वार्ड की पार्षद नीतू शर्मा ने सदन में खड़े होकर महापौर को लेकर कई बड़े आरोप लगा दिए।
पार्षद नीतू शर्मा ने कहा कि उनके वार्ड में लंबे समय से कोई विकास कार्य नहीं कराया जा रहा है। कई बार लिखित और मौखिक शिकायत करने के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
उन्होंने सदन में कहा कि बोर्ड बैठक में पार्षदों की बातों को अनसुना किया जाता है और चुनिंदा वार्डों में ही काम कराए जा रहे हैं। उनकी बात सुनते ही सदन में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।
नीतू शर्मा ने कहा कि जनता ने उन्हें काम करने के लिए चुना है, अगर वार्ड में काम नहीं होगा तो जनता को क्या जवाब देंगी।
इस दौरान महापौर पक्ष की ओर से उन्हें समझाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन पार्षद अपनी बात पर अड़ी रहीं।
देखिए पार्षद नीतू शर्मा ने और क्या कहा - 3 वीडियो में पूरी बात -
आपकी क्या राय है? क्या नगर निगम में पार्षदों की सुनी जा रही है? कमेंट में जरूर बताएं।
Follow @DDMNewsFirozabad
#FirozabadNews #NagarNigamFirozabad #NituSharmaParshad #Mahapaur #BoardMeeting #FirozabadBreaking #DDMNews