फिरोजाबाद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए OBC आरक्षण पर मंथन, पिछड़ा वर्ग आयोग ने किया दौरा
फिरोजाबाद, 16 सितंबर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में OBC आरक्षण का सही प्रतिशत तय करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की टीम ने आज फिरोजाबाद कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
आयोग के सदस्यों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 18 मई 2026 को इस डेडिकेटेड कमीशन का गठन किया गया है, जो ट्रिपल टेस्ट फॉर्मूले के तहत पूरे प्रदेश में वैज्ञानिक तरीके से आंकड़े जुटाकर शासन को रिपोर्ट सौंपेगा।
फिरोजाबाद के आंकड़े:
2011 की जनगणना के अनुसार फिरोजाबाद की कुल ग्रामीण जनसंख्या 16,31,306 है, जिसमें OBC जनसंख्या 11,12,725 है जो करीब 68% है। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से OBC आरक्षण जनसंख्या के अनुपात में बढ़ाने की मांग रखी।
जनप्रतिनिधियों ने आयोग को बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के सीमित साधन और उच्च शिक्षा की दूरी पिछड़ेपन का मुख्य कारण है।
बैठक में आयोग सदस्य बृजेश कुमार, अरविंद चौरसिया, एसपी सिंह, संतोष कुमार के साथ जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, सीडीओ शत्रोहन वैश्य सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
#Firozabad #PanchayatElection #OBCArakshan #TripleTest #DDMNEWS