अल्ट्रासाउंड कराने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पुलिस तलाश में जुटी
घूरपुर, प्रयागराज। गौहनिया स्थित गंगा-यमुना सरस्वती कॉलोनी की रहने वाली 20 वर्षीय युवती 14 नवंबर को अल्ट्रासाउंड कराने गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने युवती को जबरन ले जाने का आरोप लगाते हुए घूरपुर थाने में शिकायत दी है। वहीं पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में अमित पटेल का नाम सामने आया है। दोनों पूर्व परिचित बताए जा रहे हैं। युवती की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।
Bara, Allahabad | Nov 15, 2026