Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
Aap
Asaduddinowaisi
manojkumarmojara
Bara, Allahabad
| Nov 14, 2026
MORE NEWS
Bara, Allahabad | Nov 14, 2026
प्रशिक्षण के दौरान ही महिला आरक्षी ज्योति बाला ने एसआई परीक्षा में मारी बाजी, बारा थाने में हुआ भव्य सम्मान थाना प्रभारी संजय राय ने पूरे स्टाफ के साथ किया सम्मानित, ज्योति बाला की सफलता से पुलिस विभाग में खुशी की लहर बारा, प्रयागराज। महिला आरक्षी के रूप में पुलिस सेवा की शुरुआत करते ही ज्योति बाला ने अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया है। प्रशिक्षण के दौरान ही उपनिरीक्षक (एसआई) परीक्षा में सफलता हासिल कर उन्होंने बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। उनकी इस कामयाबी से पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। मूल रूप से चंदौली जनपद के चकिया थाना क्षेत्र की निवासी ज्योति बाला के पिता नरेंद्र कुमार और माता मीरा देवी हैं। वर्ष 2026 में महिला आरक्षी पद पर चयनित होने के बाद उन्होंने लखनऊ में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसी दौरान कठिन मेहनत और लगन के बल पर एसआई परीक्षा में सफलता हासिल की। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उनकी पहली तैनाती प्रयागराज के बारा थाने में हुई। उनकी उपलब्धि की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी संजय राय ने पूरे पुलिस स्टाफ के साथ उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ज्योति बाला की सफलता महिला अभ्यर्थियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने साबित कर दिया कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर मेहनत से बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
Bara, Allahabad | Nov 14, 2026
नदी में घड़ियाल दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत; बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता जारी, प्रयागराज। कौंधियारा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास शुक्रवार को नदी में घड़ियाल दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। नदी में घड़ियाल देखे जाने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों के मुताबिक, घड़ियाल दिखाई देने के बाद लोग नदी के आसपास जाने से कतरा रहे हैं। एहतियात के तौर पर ग्रामीणों ने बच्चों और पशुओं को नदी के किनारे जाने से रोकना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर मौके पर पहुंचकर घड़ियाल की स्थिति का जायजा लेने, निगरानी कराने और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते वन विभाग ने कार्रवाई नहीं की तो कोई अप्रिय घटना हो सकती है। अब ग्रामीणों की निगाहें वन विभाग की कार्रवाई पर टिकी हैं।
Bara, Allahabad | Nov 13, 2026
पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही से हो सकता है बड़ा हादसा, सड़क निर्माण अधूरा छोड़ने और पुलिया के गड्ढों से ग्रामीणों में आक्रोश रामनगर नहर पुलिया के पास साइफन के बगल बने दो बड़े गड्ढे बने हादसे को दावत, ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से जांच और कार्रवाई की उठाई मांग बारा, प्रयागराज। बारा तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरांव मोजरा में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कथित लापरवाही सामने आई है। रामनगर नहर पुलिया से महज 700मीटर की दूरी पर स्थित लिंक रोड, जो साइफन के बगल से होते हुए सीधे कुड़ी गौहानी मार्ग में मिलती है, इन दिनों अपनी बदहाल स्थिति को लेकर चर्चा में है। ग्रामीणों के अनुसार करीब 700 मीटर लंबी इस सड़क की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा था, लेकिन निर्माण कार्य आधा-अधूरा छोड़ दिया गया। सबसे गंभीर स्थिति साइफन के बगल बनी पुलिया की है, जहां एक नहीं बल्कि दो बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। सड़क का निर्माण तो कराया गया, लेकिन पुलिया के पास बने खतरनाक गड्ढों पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों का ध्यान नहीं गया। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन लोगों, बाइक सवारों और अन्य वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में सड़क और पुलिया की बदहाल स्थिति कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी निर्दोष की जान भी जा सकती है। मामले को लेकर यूनाइटेड भारत के पत्रकार द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर पीडब्ल्यूडी के जेई से भी बातचीत की जा चुकी है। आरोप है कि पहले नहर के साइफन के बगल बने गड्ढे को मिट्टी डालकर भरवा दिया गया था, लेकिन बारिश के कारण समस्या फिर उत्पन्न हो गई। इसके बाद बगल में पुलिया भी लगवाई गई, लेकिन मुख्य गड्ढे को अब तक सही तरीके से दुरुस्त नहीं कराया गया। मौके की स्थिति को देखकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और विभागीय निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि पीडब्ल्यूडी के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच कराएं और सड़क व पुलिया का निर्माण मानकों के अनुरूप पूरा कराएं। **मुख्यमंत्री से भी लगाई गुहार** यूनाइटेड भारत के पत्रकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी शिकायत पर संज्ञान लेने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही जांच में सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। अब देखना यह है कि पीडब्ल्यूडी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कब तक इस समस्या का संज्ञान लेते हैं और ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराते हैं। मनोज कुमार बिन्द, पत्रकार | यूनाइटेड भारत, बारा
Bara, Allahabad | Nov 13, 2026
264 बारा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार शिवसागर भारती ने क्षेत्रवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं धनतेरस, दीपावली और भैया दूज पर दिया प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश बारा, प्रयागराज। 264 बारा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार शिवसागर भारती ने धनतेरस, दीपावली एवं भैया दूज के पावन पर्व पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व खुशियों, प्रकाश, आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से आपसी सौहार्द और एकता के साथ त्योहार मनाने की अपील की। शिवसागर भारती ने कामना की कि मां लक्ष्मी और भगवान श्रीगणेश की कृपा सभी परिवारों पर बनी रहे तथा बारा विधानसभा क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली का दीपक हमेशा जलता रहे। समस्त क्षेत्रवासियों को धनतेरस, दीपावली एवं भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं। यूनाइटेड भारत बारा मनोज कुमार बिन्द
Bara, Allahabad | Nov 13, 2026
प्रयागराज पुलिस कमिश्नर ने जनपदवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील यूनाइटेड भारत बारा मनोज कुमार बिन्द प्रयागराज। पुलिस कमिश्नर प्रयागराज ने जनपद के समस्त नागरिकों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी लोग दीपावली का त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान ऐसा कोई कार्य न करें, जो कानून के विरुद्ध हो। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। दीपावली खुशियों और रोशनी का पर्व है, इसे सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। प्रयागराज पुलिस की अपील—खुशियां बांटें, कानून का पालन करें और सुरक्षित दीपावली मनाएं।
Bara, Allahabad | Nov 13, 2026
स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज को मिलीं 5 वेंटिलेटर और 5 डायलिसिस मशीनें, सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने किया उपलब्ध **प्रयागराज।** प्रयागराज में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने महत्वपूर्ण पहल की है। सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के सीएसआर (CSR) फंड से स्वरूप रानी नेहरू मेडिकल कॉलेज को 5 वेंटिलेटर और 5 डायलिसिस मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। इस अवसर पर सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने बताया कि पीजीआई प्रयागराज के लिए लगभग 2.5 करोड़ रुपये की मशीनें भी स्वीकृत हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में एम्स जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और दूसरी एमआरआई मशीन स्थापित कराने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सांसद ने कहा कि इन प्रयासों का उद्देश्य प्रयागराज और आसपास के जनपदों के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को दूसरे शहरों का रुख न करना पड़े।
Bara, Allahabad | Nov 11, 2026
**शंकरगढ़ में चोरों का आतंक, पावर प्लांट चौकी पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल** **खान सेमरा मिश्रपुरवा में महिला के घर से सामान चोरी होने का आरोप, चौकी में दिया प्रार्थना पत्र; अब पुलिस कार्रवाई का इंतजार** **शंकरगढ़, प्रयागराज।** शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के पावर प्लांट चौकी अंतर्गत खान सेमरा मिश्रपुरवा में चोरी की घटना को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। गांव की रहने वाली एक महिला ने चौकी में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि चोरों ने उसके घर से कई सामान चोरी कर लिए हैं। महिला ने वीडियो के माध्यम से अपनी आपबीती बताते हुए चोरी की घटना की जानकारी दी है। महिला के आरोपों के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस क्या कदम उठा रही है? अब देखना यह है कि पावर प्लांट चौकी पुलिस महिला की शिकायत पर क्या कार्रवाई करती है और चोरी की घटना का खुलासा कब तक हो पाता है।
Bara, Allahabad | Nov 11, 2026