उदयपुर-चित्तौड़ हाईवे पर भीषण हादसा: कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, एक की मौत, तीन घायल
उदयपुर। देबारी घाटा वाला माताजी मंदिर के सामने उदयपुर चित्तौड़ हाईवे पर देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। करीब डेढ़ बजे ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में चार युवकों में से एक की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर है। मृतक की पहचान राजसमंद रेलमगरा निवासी गौरव बुनकर पुत्र राधेश्याम बुनकर के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच जारी है। अभी जारी
#UdaipurNews #RoadAccident #HighwayAccident #CarAccident