पी.एम. गोल्ड के प्रोपराइटर पर 5 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज
बांसवाड़ा। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली थाने में पी.एम. गोल्ड के प्रोपराइटर संदीप जैन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। बाहुबली कॉलोनी निवासी कैलाशचंद्र मूंदड़ा ने आरोप लगाया है कि उन्होंने बच्चों की शादी के लिए शुद्ध सोने के सिक्के खरीदने हेतु फर्म में 5 लाख रुपए जमा कराए थे। भुगतान के बाद भी 1 साल से अधिक समय बीतने पर न तो सिक्के मिले और न ही पैसे लौटाए गए। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैंक लेन-देन, रसीदें और दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
#BanswaraNews
#GoldFraudCase
#PMGold
#SandeepJain
#KotwaliPolice