एसपी बी. आदित्य का बड़ा एक्शन प्लान, साइबर अपराध पर जीरो टॉलरेंस
प्रतापगढ़ पुलिस अब अपराधियों और तस्करों पर और ज्यादा सख्त होने जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने अपराध समीक्षा बैठक में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अहम निर्देश दिए हैं। पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में नशा तस्करी, वाहन चोरी, महिला अत्याचार और साइबर अपराधों की समीक्षा की गई। एसपी ने तस्करों की अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर कुर्क करने और हिस्ट्रीशीटरों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही बीट सिस्टम को मजबूत करने, रात्रि गश्त बढ़ाने और साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करने पर जोर दिया। बैठक में गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और प्रभावी पैरवी को लेकर भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।
#PratapgarhPolice #CrimeReviewMeeting #SPBaditya #ZeroTolerancePolicy