आगामी त्योहार मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट: शांति समिति की बैठक के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च
बांसवाड़ा। आगामी मोहर्रम के मद्देनजर जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। कलक्टर ने दो टूक कहा कि बांसवाड़ा का आपसी भाईचारा हर हाल में कायम रहना चाहिए। एसपी सुधीर जोशी ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ साइबर सेल सख्त कार्रवाई करेगी। सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए पुलिस ने पाल मस्जिद से कंट्रोल रूम तक फ्लैग मार्च निकाला। बैठक में जुलूस मार्गों पर बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए, वहीं जनप्रतिनिधियों ने भी शांतिपूर्ण त्योहार का भरोसा दिलाया।
#Banswara #Muharram2026 #PeaceCommitteeMeeting #LawAndOrder