खेत में खेलते मासूम पर गिरी ट्रैक्टर की कल्टीवेटर, 4 साल के भावेश की दर्दनाक मौत
बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना क्षेत्र के खोरा पाड़ा फेपर गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। खेत में खेल रहे 4 साल के मासूम भावेश की ट्रैक्टर की भारी लोहे की कल्टीवेटर के नीचे दबने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि भावेश अपने साथियों के साथ खेत में खड़े ट्रैक्टर के पास खेल रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर के पीछे लगी कल्टीवेटर अचानक खुलकर बच्चे के ऊपर गिर गई। हादसा इतना भयावह था कि साथ खेल रहे बच्चे डरकर मौके से भाग गए।
परिजन गंभीर रूप से घायल भावेश को तुरंत छोटी सरवन सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मासूम की दर्दनाक मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में भी शोक की लहर है। यह हादसा खेतों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर गया है।
#BreakingNews #Accident #TractorAccident #ChildDeath #RajasthanNews