सबलगढ़ पुलिस ने लूट की वारदात का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक लाख का माल बरामद
मुरैना। सबलगढ़ थाना पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल, नकदी और पर्स सहित करीब एक लाख रुपये से अधिक का मशरूका बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 25 जून 2025 की रात फरियादी धर्मेंद्र सिंह सिकरवार अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। तभी रास्ते में चार अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोककर मारपीट की और मोटरसाइकिल, नकदी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे।
मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों गोलू परमार, मुकेश उर्फ हिमांश सिकरवार और अजीकेश प्रजापति को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के निर्देशन में सबलगढ़ थाना पुलिस की टीम ने की।