ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर रैंप की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, बुजुर्गों और दिव्यांगों की परेशानी उठाते हुए सौंपा ज्ञापन...
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर रैंप की सुविधा न होने से दिव्यांगजनों और बुजुर्ग यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक जाने में हो रही भारी दिक्कतों को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार दोपहर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर रेलवे प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने स्टेशन पर जल्द से जल्द रैंप निर्माण कराने की मांग उठाई, ताकि बुजुर्गों और दिव्यांगों का सफर सुगम हो सके।