राजगढ़ में रील बनाने का जुनून पड़ा भारी, हाईवे पर बिना ड्राइवर गोल-गोल घूमती रही कार, छत पर बैठकर बीयर पीता रहा युवक; पुलिस ने थाने बुलाकर उतराई सारी अकड़,
राजगढ़ (मध्य प्रदेश)। सोशल मीडिया पर फेमस होने और फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में एक युवक ने हाईवे पर जानलेवा स्टंट कर दिया। युवक ने अपनी कार को बिना ड्राइवर के गोल-गोल घूमने के लिए छोड़ दिया और खुद कार की छत पर बैठकर बीयर पीता नजर आया। इस खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
बताया जा रहा है कि युवक के सोशल मीडिया अकाउंट पर करीब 18 हजार फॉलोअर्स हैं। ज्यादा लोकप्रियता हासिल करने की चाह में उसने हाईवे पर यह खतरनाक हरकत की, जिससे सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और युवक की पहचान कर उसे थाने बुलाया। पुलिस ने युवक को उसकी गलती का एहसास कराया। थाने पहुंचते ही युवक की सारी अकड़ निकल गई और उसने कान पकड़कर माफी �