असम में सेना की गाड़ी का चालान काटने पर मचा बवाल! महिला अधिकारी ड्यूटी से हटाई गईं, प्रशासन ने जताया खेद,
जोरहाट (असम)। असम के जोरहाट में भारतीय सेना के वाहन की चेकिंग और चालान काटने को लेकर परिवहन विभाग और सेना के जवानों के बीच विवाद खड़ा हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया।
जानकारी के अनुसार, जिला परिवहन कार्यालय (DTO) की टीम सड़क सुरक्षा जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान टीम ने सेना के वाहन को रोककर चालक से ड्राइविंग लाइसेंस और सीट बेल्ट के संबंध में पूछताछ की। बताया जा रहा है कि सेना के चालक ने अपना सैन्य ड्राइविंग लाइसेंस दिखाया, लेकिन इसके बावजूद मौके पर विवाद की स्थिति बन गई।
अधिकारियों के अनुसार, सेना के वाहन का चालान सैन्य ड्राइविंग लाइसेंस के कारण नहीं, बल्कि सीट बेल्ट नहीं लगाने के चलते काटा गया था।
मामले के तूल पकड़ने और वीडियो वायरल होने के बाद जिला परिवहन अधिकारी ने संबंधित महिला मो