मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ग्वालियर विमानतल पर आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को ग्वालियर प्रवास पर पधारे। विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात शाम लगभग 6 बजे वायुमार्ग द्वारा ग्वालियर से भोपाल के लिये रवाना हुए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को दोपहर लगभग 3 बजे राजकीय विमान द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल ग्वालियर पधारे। विमानतल पर क्षेत्रीय सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री मधुसूदन भदौरिया, मध्यप्रदेश पतंजलि योग संस्थान के अध्यक्ष श्री कौशल शर्मा, नगर निगम सभापति श्री मनोज तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया, ग्रामीण अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह राजपूत, पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी सहित जनप्रतिनिधियों ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
विमानतल पर संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री, आईजी श्री असित यादव, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी, नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक चौधरी उपस्थित थे।
#gwalior
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh