ऑपरेशन हमदर्द बना बिछड़ों का सहारा, ग्वालियर पहुंचे स्पेशल डीजी राजाबाबू सिंह; एक माह में 3 हजार लोगों को मिलाया अपनों से,
ग्वालियर। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में भटकने वाले, परिवार से बिछड़े और जरूरतमंद लोगों की मदद के उद्देश्य से चलाए जा रहे जीआरपी के विशेष अभियान ऑपरेशन हमदर्द की सफलता को लेकर ग्वालियर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
19 नवंबर को जीवाजी विश्वविद्यालय स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में स्पेशल डीजी राजाबाबू सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम में जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारियों, शिक्षाविदों, विद्यार्थियों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान ऑपरेशन हमदर्द की उपलब्धियों को साझा किया गया। जानकारी के अनुसार, अभियान के माध्यम से एक महीने में करीब 3 हजार बिछड़े और जरूरतमंद लोगों को उनके परिवारों तक पहुंचाने में सफलता मिली है।
इस अवसर पर अभियान से संबंधित विशेष पत्रिक�