बांदा में नकली गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3.5 लाख का माल बरामद, एक गिरफ्तार
*बांदा।* थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मोहल्ला शंकर नगर में चल रही अवैध नकली गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से गुटखा बनाने की मशीन, 73 किलो मिश्रित तंबाकू, भारी मात्रा में रैपर और तैयार पुड़िया समेत करीब 3.5 लाख रुपये का माल बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक * पलाश बंसल* के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी नगर * मेविस टॉक* के नेतृत्व में यह कार्रवाई 8 सितंबर की शाम की गई।
*कानपुर से लाता था माल, घर में बनाता था जहर*
पुलिस को सूचना मिली थी कि शंकर नगर निवासी *चंद्रप्रकाश उर्फ चंदू पुत्र मूलचंद्र* अपने मकान में अवैध रूप से अपमिश्रित गुटखा बना रहा है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा तो आरोपी मकान में गुटखा बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
पूछताछ में चंदू ने बताया कि वह कानपुर से गुटखा बनाने की सामग्री लाता था और पिछले कई दिनों से अपने घर में नकली गुटखा तैयार कर आसपास के इलाकों में सप्लाई कर रहा था।
*बरामदगी:*
- गुटखा बनाने की 1 मशीन, 1 इलेक्ट्रॉनिक कांटा
- 73 किलो मिश्रित तंबाकू व कटी सुपारी
- अभय भारत, साहू परिवार, जबर सुपारी की पुड़िया
- शुभम और जबर ब्रांड के 46 किलो रैपर
आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में *मु0अ0सं0 451/26 धारा 274/275/345/318(4) BNS व 59 खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम* के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इसके सप्लायर और खरीदारों के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
*गिरफ्तार करने वाली टीम:* प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह, चौकी प्रभारी मंडी समिति आकाश शुक्ला, चौकी प्रभारी काशीराम कॉलोनी रश्मि सिंह, SI सोनू त्यागी सहित कांस्टेबल सौरभ, सतीश, मनीष, नरेन्द्र और प्रशान्त शामिल रहे।
Atarra, Banda | Sep 9, 2026