शिवहर: महिला संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा गया, महिलाओं में उत्साह दिखा, डीएम भी मौजूद रहे
डीएम विवेक रंजन मैत्रेय दोपहर दो बजे बताया कि जिला के पांच प्रखण्ड के चयनित दस पंचायत में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं को सम्बोधित पत्र जिसे प्रत्येक पंचायत में संवाद स्थल पर महिलाओं को पढ़कर सुनाया गया है. सभी प्रखण्ड में BDO ने मुख्यमंत्री का संदेश महिलाओं को पढ़कर सुनाया है।