शिवहर: देकुली धाम पर बाल विवाह रोकथाम को लेकर शपथ दिलाई गई
अक्षय तृतीया के अवसर पर देकुली धाम परिसर में पिपराही बीडीओ आदित्य सौरभ की अध्यक्षता में मंगलवार शाम 04 बजे बाल विवाह को रोकथाम को लेकर आम नागरिक और जनप्रतिनिधि को शपथ दिलाई गई है. कहा गया कि हम अपनी बेटी की शादी 18 वर्ष से ऊपर करेंगे. अगर हमारे समाज में 18 वर्ष से नीचे किसी लड़की की शादी होती है तो इसकी सूचना नजदीकी थाना या वरीय अधिकारी को जरूर देंगे।