शिवहर: 20 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी चिक्नोटा से गिरफ्तार, कई सालों से था फरार
एसपी शैलेश कुमार सिन्हा मंगलवार दोपहर 03 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जिला में कई साल से फरार व 20 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी शिवनाथ पासवान को देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस के साथ चिक्नोटा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उस पर शिवहर, सीतामढ़ी व मोतिहारी जिला में आधा दर्जन एफआईआर दर्ज है. गिरफ्तार अपराधी गहन पूछताछ किया जा रहा है