शिवहर: मेंटेनेंस के कारण परदेसिया फीडर से बुधवार से अगले तीन दिन तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
बिजली विभाग के विद्युत कार्यपालक अभियंता छविंदर प्रसाद सिंह मंगलवार सुबह 8:30 बजे बताया कि कल से अगले तीन दिन तक परदेशिया फीडर में बिजली सेवा बाधित रहेगी. उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह 07 बजे से लेकर सुबह 09 बजे तक बिजली सेवा बाधित रहेगी. बताया कि मॉनसून पूर्व जर्जर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया जाएगा ताकि बरसात में बिजली सेवा बाधित नहीं रहेगी।