शिवहर: कासोपुर में आग लगने से एक घर जलकर हुआ राख, हजारों रुपये की संपत्ति नष्ट
अग्निशमन पदाधिकारी पिंटू कुमार ने बताया कि मंगलवार अहले सुबह 04 बजे जिला के कासोपुर में अगलगी की घटना में एक घर जलकर राख हो गयी है. अगलगी की घटना में हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी है. घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल अग्निशमन के दो वाहन पहुँचकर आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है.वही आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है. पीड़िता के तरफ से आवेदन ले ली है।