शिवहर: सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल के डॉक्टरों के साथ बैठक की, दिए दिशा-निर्देश
स्वास्थ्य विभाग के नए सिविल सर्जन डॉ दीपक कुमार मंगलवार दोपहर 1:30 बजे सदर अस्पताल में सदर अस्पताल के सभी डॉक्टर के साथ बैठक किया है. बैठक में सभी को निर्देश दिया कि सभी डॉक्टर अपने समय पर पहुंचकर ड्यूटी करेंगे. कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जो भी मरीज आते हैं उनको अच्छे से इलाज करना है. जिस डॉक्टर के खिलाफ शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।