पीरो: पीरो में पुलिस पर ट्रक का शीशा तोड़ने का आरोप, ट्रक एसोसिएशन में आक्रोश
Piro, Bhojpur | Nov 3, 2026 पीरो में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हुए हैं। गड़रिया पुल के समीप पीरो थाना के एक एसआई पर ट्रक का शीशा तोड़ने का आरोप लगा है। ट्रक मालिक का आरोप है कि अवैध वसूली को लेकर पुलिस पदाधिकारी ने ट्रक पर डंडा मारकर उसका शीशा तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रक मालिक आकाश सिंह ने संबंधित पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ सभी वरीय पुलिस अधिकारियों से लिखित शिकायत कर की है।