सोरांव: मऊआइमा इलाके के दो अलग-अलग गांवों में बकरियों की चोरी, की गई शिकायत
मऊआइमा क्षेत्र के महरौंडा निवासी महेंद्र कुमार ने गुरुवार रात अपनी दो बकरियां छप्पर में बांधी थीं। शुक्रवार सुबह उठने पर देखा कि दोनों बकरियां गायब थीं। दूसरी ओर छोटी मदारी गांव निवासी अशोक कुमार गौतम के घर के बाहर बंधे तीन बकरे और चार बकरियां भी सुबह गायब मिलीं। पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल मे जुट गई है।