जनता दरबार में एसपी ने सुनीं आमजनों की शिकायतें, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद द्वारा जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याएं सुनी गईं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता और ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित मामलों की जानकारी लेते हुए समस्याओं के त्वरित एवं नियमानुसार समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनता दरबार के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को आम लोगों की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं करने का निर्देश दिया।