श्रावण की चौथी सोमवारी पर अरवल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
अरवल,श्रावण मास की चौथी सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अरवल जिले में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मंदिरों सहित प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की तैनाती की गई।
जलाभिषेक के लिए विभिन्न मंदिरों में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा असामाजिक तत्वों पर निगरानी के लिए लगातार गश्ती और निगरानी की गई।
पुलिस प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से पूजा-अर्चना करने की अपील की गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल को लगातार सतर्क रहने का निर्देश दिया गया।