Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

इंग्लिश फॉर्म टीम के द्वारा देव प्रखंड के खरकनी पंचायत अंतर्गत ग्राम-चंदौली व महंगू बीगहा में सामूहिक ग्राम सफाई अभियान चलाया गया। #हमारा_गांव_हमारी_दायित्व

3.6k views | Deo, Aurangabad | Dec 29, 2025

MORE NEWS

🏗️ औरंगाबाद में विकास परियोजनाओं को मिली नई रफ्तार, भू-अर्जन कार्यों की जिला पदाधिकारी ने की व्यापक समीक्षा

औरंगाबाद जिले में सड़क, औद्योगिक, रेलवे एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी महत्त्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में भू-अर्जन से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की तथा सभी लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए।

बैठक में एनएच-120 (दाउदनगर बाईपास), भारतमाला परियोजना, बियाडा औद्योगिक क्षेत्र, मुख्यमंत्री प्रगति पथ की विभिन्न सड़क परियोजनाओं, देव रिंग रोड, देव सूर्य मंदिर परिसर से एसएच-101 तक ग्रीनफील्ड संपर्क पथ, रफीगंज बाईपास, गया-औरंगाबाद पथ चौड़ीकरण, नवीनगर रेलवे यार्ड आर.ओ.बी., एनएच-139 दाउदनगर बाईपास, रेलवे, डीएफसीसीआईएल, सोननगर बाईपास रेल लाइन एवं एसएच-101 चौड़ीकरण सहित अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की गई।

📌 समीक्षा के प्रमुख बिंदु—
✅ एनएच-120 (दाउदनगर बाईपास) के लिए 10.1431 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पूर्ण हो चुका है। 321 रैयतों में से 120 रैयतों को लगभग 21.26 करोड़ रुपये मुआवजा राशि का भुगतान किया जा चुका है। शेष मामलों में संयुक्त जमाबंदी से संबंधित अभिलेखों के निष्पादन के बाद भुगतान किया जाएगा।

✅ भारतमाला परियोजना के अंतर्गत 270.4283 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पूर्ण कर लिया गया है। कुल 3702 रैयतों में से 1746 रैयतों को 104.65 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जबकि मध्यस्थता (Arbitration) से जुड़े मामलों के निष्पादन के बाद शेष भुगतान किया जाएगा।

✅ बियाडा औद्योगिक क्षेत्र के लिए प्रस्तावित 436.50 एकड़ भूमि अधिग्रहण की प्रगति की समीक्षा करते हुए संयुक्त मापी कार्य में तेजी लाने एवं रैयतों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

✅ मुख्यमंत्री प्रगति पथ के अंतर्गत संचालित विभिन्न सड़क परियोजनाओं में अधिसूचना, संयुक्त मापी, सामाजिक प्रभाव आकलन, राजपत्र प्रकाशन एवं अन्य वैधानिक प्रक्रियाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि कई परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण पूर्ण होने के बावजूद कुछ मामलों में आवश्यक दस्तावेजों की अनुपलब्धता, सरकारी भूमि हस्तांतरण तथा न्यायालय एवं मध्यस्थता से जुड़े मामलों के कारण मुआवजा भुगतान लंबित है। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी आने से सड़क, औद्योगिक एवं रेलवे परियोजनाओं का कार्य शीघ्र पूरा होगा, जिससे जिले में बेहतर आधारभूत संरचना विकसित होगी, निवेश को बढ़ावा मिलेगा, आवागमन सुगम होगा तथा रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
#AurangabadBihar #LandAcquisition #PragatiPath #BharatmalaProject #InfrastructureDevelopment #DistrictAdministrationAurangabad
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar CMO Bihar

🏗️ औरंगाबाद में विकास परियोजनाओं को मिली नई रफ्तार, भू-अर्जन कार्यों की जिला पदाधिकारी ने की व्यापक समीक्षा औरंगाबाद जिले में सड़क, औद्योगिक, रेलवे एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी महत्त्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में भू-अर्जन से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की तथा सभी लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए। बैठक में एनएच-120 (दाउदनगर बाईपास), भारतमाला परियोजना, बियाडा औद्योगिक क्षेत्र, मुख्यमंत्री प्रगति पथ की विभिन्न सड़क परियोजनाओं, देव रिंग रोड, देव सूर्य मंदिर परिसर से एसएच-101 तक ग्रीनफील्ड संपर्क पथ, रफीगंज बाईपास, गया-औरंगाबाद पथ चौड़ीकरण, नवीनगर रेलवे यार्ड आर.ओ.बी., एनएच-139 दाउदनगर बाईपास, रेलवे, डीएफसीसीआईएल, सोननगर बाईपास रेल लाइन एवं एसएच-101 चौड़ीकरण सहित अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की गई। 📌 समीक्षा के प्रमुख बिंदु— ✅ एनएच-120 (दाउदनगर बाईपास) के लिए 10.1431 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पूर्ण हो चुका है। 321 रैयतों में से 120 रैयतों को लगभग 21.26 करोड़ रुपये मुआवजा राशि का भुगतान किया जा चुका है। शेष मामलों में संयुक्त जमाबंदी से संबंधित अभिलेखों के निष्पादन के बाद भुगतान किया जाएगा। ✅ भारतमाला परियोजना के अंतर्गत 270.4283 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पूर्ण कर लिया गया है। कुल 3702 रैयतों में से 1746 रैयतों को 104.65 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जबकि मध्यस्थता (Arbitration) से जुड़े मामलों के निष्पादन के बाद शेष भुगतान किया जाएगा। ✅ बियाडा औद्योगिक क्षेत्र के लिए प्रस्तावित 436.50 एकड़ भूमि अधिग्रहण की प्रगति की समीक्षा करते हुए संयुक्त मापी कार्य में तेजी लाने एवं रैयतों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। ✅ मुख्यमंत्री प्रगति पथ के अंतर्गत संचालित विभिन्न सड़क परियोजनाओं में अधिसूचना, संयुक्त मापी, सामाजिक प्रभाव आकलन, राजपत्र प्रकाशन एवं अन्य वैधानिक प्रक्रियाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने पर विशेष बल दिया गया। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि कई परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण पूर्ण होने के बावजूद कुछ मामलों में आवश्यक दस्तावेजों की अनुपलब्धता, सरकारी भूमि हस्तांतरण तथा न्यायालय एवं मध्यस्थता से जुड़े मामलों के कारण मुआवजा भुगतान लंबित है। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी ने कहा कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी आने से सड़क, औद्योगिक एवं रेलवे परियोजनाओं का कार्य शीघ्र पूरा होगा, जिससे जिले में बेहतर आधारभूत संरचना विकसित होगी, निवेश को बढ़ावा मिलेगा, आवागमन सुगम होगा तथा रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। #AurangabadBihar #LandAcquisition #PragatiPath #BharatmalaProject #InfrastructureDevelopment #DistrictAdministrationAurangabad Information & Public Relations Department, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Jun 27, 2026

🌸 महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और मजबूत कदम!

📢 28 जून 2026 (रविवार) को औरंगाबाद जिले की सभी ग्राम पंचायतों में "पंचायत विकास दिवस" का आयोजन किया जाएगा।

🟣 इस माह की थीम: "महिला हितैषी ग्राम पंचायत"
इस अवसर पर महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा, आजीविका, सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण, लैंगिक समानता तथा पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं पर व्यापक चर्चा की जाएगी। साथ ही महिलाओं के हित में पंचायतों द्वारा किए गए कार्यों एवं भविष्य की विकास योजनाओं पर भी विचार-विमर्श होगा।

📍 समय: प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
📍 स्थान: पंचायत सरकार भवन/पंचायत भवन/सामुदायिक भवन अथवा निर्धारित सार्वजनिक स्थल

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्राम सभा के सदस्यों, जीविका दीदियों, स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उत्कृष्ट पंचायतों के विकास कार्यों का वीडियो प्रदर्शन तथा माननीय प्रधानमंत्री के "मन की बात" कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण भी आयोजित होगा।
जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार सभी प्रखंडों एवं ग्राम पंचायतों में व्यापक जनभागीदारी के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि महिलाओं के हितों को केंद्र में रखकर समावेशी एवं सतत ग्रामीण विकास को नई गति मिल सके।

सशक्त महिला • सशक्त पंचायत • सशक्त भारत 🇮🇳

#PanchayatVikasDiwas #MahilaHitashiGramPanchayat #WomenEmpowerment #AurangabadBihar #GramPanchayat #RuralDevelopment
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar

🌸 महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और मजबूत कदम! 📢 28 जून 2026 (रविवार) को औरंगाबाद जिले की सभी ग्राम पंचायतों में "पंचायत विकास दिवस" का आयोजन किया जाएगा। 🟣 इस माह की थीम: "महिला हितैषी ग्राम पंचायत" इस अवसर पर महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा, आजीविका, सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण, लैंगिक समानता तथा पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं पर व्यापक चर्चा की जाएगी। साथ ही महिलाओं के हित में पंचायतों द्वारा किए गए कार्यों एवं भविष्य की विकास योजनाओं पर भी विचार-विमर्श होगा। 📍 समय: प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक 📍 स्थान: पंचायत सरकार भवन/पंचायत भवन/सामुदायिक भवन अथवा निर्धारित सार्वजनिक स्थल कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्राम सभा के सदस्यों, जीविका दीदियों, स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उत्कृष्ट पंचायतों के विकास कार्यों का वीडियो प्रदर्शन तथा माननीय प्रधानमंत्री के "मन की बात" कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण भी आयोजित होगा। जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार सभी प्रखंडों एवं ग्राम पंचायतों में व्यापक जनभागीदारी के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि महिलाओं के हितों को केंद्र में रखकर समावेशी एवं सतत ग्रामीण विकास को नई गति मिल सके। सशक्त महिला • सशक्त पंचायत • सशक्त भारत 🇮🇳 #PanchayatVikasDiwas #MahilaHitashiGramPanchayat #WomenEmpowerment #AurangabadBihar #GramPanchayat #RuralDevelopment Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar

Aurangabad, Bihar | Jun 27, 2026

🚨 मुहर्रम पर्व-2026 को लेकर औरंगाबाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद 🇮🇳

जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के कुशल नेतृत्व में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने के लिए पूरे जिले में व्यापक सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

जिले के सभी संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रतिनियुक्त अधिकारी अपने-अपने निर्धारित स्थलों पर पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ तैनात रहकर क्षेत्र की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रख रहे हैं।

🔹 दाउदनगर, हसपुरा, नवीनगर, गोह सहित विभिन्न प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) एवं अंचल अधिकारी (सीओ) स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ लगातार क्षेत्र भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं।

🔹 संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्ती, निगरानी एवं समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को पूरी तरह रोका जा सके।

🔹 सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित अवधि तक अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें तथा किसी भी सूचना पर तत्काल वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

🙏 जिला प्रशासन ने सभी जिलावासियों से अपील की है कि मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति, सद्भाव एवं सामाजिक सौहार्द के वातावरण में मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें, न ही उसे साझा करें। यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय स्थिति दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन या पुलिस को दें।

सतर्क प्रशासन • सुरक्षित समाज • शांतिपूर्ण मुहर्रम
#Aurangabad #Muharram2026 #DistrictAdministration #LawAndOrder #PeaceAndHarmony 
Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

🚨 मुहर्रम पर्व-2026 को लेकर औरंगाबाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद 🇮🇳 जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के कुशल नेतृत्व में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने के लिए पूरे जिले में व्यापक सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिले के सभी संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रतिनियुक्त अधिकारी अपने-अपने निर्धारित स्थलों पर पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ तैनात रहकर क्षेत्र की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। 🔹 दाउदनगर, हसपुरा, नवीनगर, गोह सहित विभिन्न प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) एवं अंचल अधिकारी (सीओ) स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ लगातार क्षेत्र भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं। 🔹 संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्ती, निगरानी एवं समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को पूरी तरह रोका जा सके। 🔹 सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित अवधि तक अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें तथा किसी भी सूचना पर तत्काल वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। 🙏 जिला प्रशासन ने सभी जिलावासियों से अपील की है कि मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति, सद्भाव एवं सामाजिक सौहार्द के वातावरण में मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें, न ही उसे साझा करें। यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय स्थिति दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन या पुलिस को दें। सतर्क प्रशासन • सुरक्षित समाज • शांतिपूर्ण मुहर्रम #Aurangabad #Muharram2026 #DistrictAdministration #LawAndOrder #PeaceAndHarmony Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Jun 26, 2026

🚨 मुहर्रम पर्व-2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क

मुहर्रम पर्व-2026 के अवसर पर शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक श्री उपेंद्रनाथ वर्मा ने संयुक्त रूप से औरंगाबाद शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया।

फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने प्रमुख चौक-चौराहों, जुलूस मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पर्व के दौरान पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है तथा सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाएगी।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने आमजन से अपील की कि मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

आपसी विश्वास, शांति और सद्भाव ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आइए, मुहर्रम पर्व को सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं।
#Aurangabad #Muharram2026 #FlagMarch #Peace #Harmony #DistrictAdministration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Home Department, Govt. of Bihar CMO Bihar

🚨 मुहर्रम पर्व-2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क मुहर्रम पर्व-2026 के अवसर पर शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक श्री उपेंद्रनाथ वर्मा ने संयुक्त रूप से औरंगाबाद शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने प्रमुख चौक-चौराहों, जुलूस मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पर्व के दौरान पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है तथा सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाएगी। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने आमजन से अपील की कि मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आपसी विश्वास, शांति और सद्भाव ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आइए, मुहर्रम पर्व को सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं। #Aurangabad #Muharram2026 #FlagMarch #Peace #Harmony #DistrictAdministration Information & Public Relations Department, Government of Bihar Home Department, Govt. of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Jun 26, 2026

📌 आज के समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रमुख खबरें | 

🔹 प्रगति यात्रा की योजनाओं की समीक्षा जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के दौरान स्वीकृत योजनाओं की समीक्षा करते हुए सड़क, सिंचाई, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रिवर फ्रंट सहित सभी परियोजनाओं को गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।

🔹 बटाने पुल डायवर्जन निर्माण का निरीक्षण जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने बटाने पुल डायवर्जन निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर 15 दिनों के भीतर कार्य पूर्ण करने तथा गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं करने के निर्देश दिए।

🔹 मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के नेतृत्व एवं निर्देशानुसार मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन हेतु फ्लैग मार्च, संयुक्त ब्रीफिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया।

🔹 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने बिहार लोक सेवा आयोग की 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त आयोजन हेतु सभी प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की।

🔹 भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बारूण में आशा कार्यकर्ताओं की बहाली में अनियमितता के आरोप सही पाए जाने पर जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर बीसीएम को निलंबित किया गया तथा विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की गई।

#Aurangabad #DMAurangabad #AbhilashaSharma #GoodGovernance #Bihar #PublicService
Home Department, Govt. of Bihar Road Construction Department, Government of Bihar Bihar Health Department Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

📌 आज के समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रमुख खबरें | 🔹 प्रगति यात्रा की योजनाओं की समीक्षा जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के दौरान स्वीकृत योजनाओं की समीक्षा करते हुए सड़क, सिंचाई, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रिवर फ्रंट सहित सभी परियोजनाओं को गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। 🔹 बटाने पुल डायवर्जन निर्माण का निरीक्षण जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने बटाने पुल डायवर्जन निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर 15 दिनों के भीतर कार्य पूर्ण करने तथा गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं करने के निर्देश दिए। 🔹 मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के नेतृत्व एवं निर्देशानुसार मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन हेतु फ्लैग मार्च, संयुक्त ब्रीफिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया। 🔹 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने बिहार लोक सेवा आयोग की 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त आयोजन हेतु सभी प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की। 🔹 भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बारूण में आशा कार्यकर्ताओं की बहाली में अनियमितता के आरोप सही पाए जाने पर जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर बीसीएम को निलंबित किया गया तथा विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की गई। #Aurangabad #DMAurangabad #AbhilashaSharma #GoodGovernance #Bihar #PublicService Home Department, Govt. of Bihar Road Construction Department, Government of Bihar Bihar Health Department Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Jun 26, 2026

इंग्लिश फॉर्म टीम के द्वारा देव प्रखंड के खरकनी पंचायत अंतर्गत ग्राम-चंदौली व महंगू बीगहा में सामूहिक ग्राम सफाई अभियान चलाया गया। #हमारा_गांव_हमारी_दायित्व - Deo News