*मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री के राघोपुर, वैशाली कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*
आज दिनांक 19 अक्टूबर, 2026 को मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राघोपुर, वैशाली में आयोजित होने वाले माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार श्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
उक्त बैठक में सभी संबंधित जिलाधिकारियों से कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली गई। इस दौरान कार्यक्रम से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं, विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों एवं तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी तैयारियों को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत जिलाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा द्वारा भी जिले के सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित विभागों को उनके दायित्वों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कार्यक्रम से संबंधित सभी बिंदुओं पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा वरीय स्तर से प्राप्त दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
उक्त बैठक में सिविल सर्जन, डॉ कृष्ण कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता औरंगाबाद श्री श्वेतांक लाल, कार्यपालक अभियंता विद्युत औरंगाबाद प्रमंडल, सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमति श्वेता प्रियदर्शी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
#cmsamrat #DistrictAdministration #aurangabadbihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
Aurangabad, Bihar | Nov 19, 2026