📹 माननीय प्रधानमंत्री के राघोपुर, वैशाली कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित
माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार के दिनांक 21 नवंबर 2026 को राघोपुर, वैशाली में प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल एवं सुचारु आयोजन को लेकर आज दिनांक 20 नवंबर 2026 को मुख्य सचिव, बिहार सरकार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) शामिल हुईं। इस दौरान कार्यक्रम की तैयारियों, विभिन्न व्यवस्थाओं, संबंधित पदाधिकारियों के बीच समन्वय एवं आयोजन की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर समाहर्ता श्री अनुग्रह नारायण सिंह, जिला गोपनीय प्रभारी श्री श्वेतांक लाल, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती श्वेता प्रियदर्शी, जिला योजना पदाधिकारी श्री अविनाश प्रकाश एवं नजारत उप समाहर्ता श्री रितेश यादव भी उपस्थित रहे।
मुख्य सचिव, बिहार सरकार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने तथा आपसी समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया।
📺 कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभी जिलों में उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके माध्यम से जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी सीधे कार्यक्रम से जुड़कर माननीय प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव फीड देखेंगे।
जिला प्रशासन, औरंगाबाद द्वारा प्राप्त निर्देशों के आलोक में आवश्यक तैयारियां एवं समन्वय सुनिश्चित किया जा रहा है।
#Aurangabad #Bihar #PMProgram #DistrictAdministration #Governance #SamratChoudhary #CMSamrat
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
39 views | Aurangabad, Bihar | Nov 20, 2026