🏛️ सबका सम्मान – जीवन आसान | जनता दरबार में आम नागरिकों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश
सात निश्चय-3 के तहत जनहितकारी पहल “सबका सम्मान – जीवन आसान” के तहत आज दिनांक 20 नवंबर 2026 को जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित कर विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
जनता दरबार में नागरिकों द्वारा दाखिल-खारिज, भूमि विवाद, अतिक्रमण, अवैध कब्जा, जमाबंदी, भूमि मापी, परिमार्जन, एलपीसी निर्गत करने, राशन कार्ड, नाली-गली एवं सड़क निर्माण, इंदिरा आवास, आंगनबाड़ी सेविका बहाली, बहाली में अनियमितता, मानदेय भुगतान, पैक्स से संबंधित मामले, अनुग्रह अनुदान सहित विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों पर आवेदन प्रस्तुत किए गए।
📑 प्राप्त सभी परिवादों को विधिवत पंजीकृत कर संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित किया गया। जिला पदाधिकारी ने मामलों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं न्यायसंगत निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
🔎 साथ ही, परिवादों के निष्पादन की नियमित समीक्षा करने तथा प्रत्येक मामले को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादित करने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और समय पर न्याय एवं राहत मिल सके।
🤝 जनता की समस्याओं का समाधान, प्रशासन की प्राथमिकता। जनता दरबार के माध्यम से जिला प्रशासन आम नागरिकों की शिकायतों के समाधान एवं सुगम, पारदर्शी और संवेदनशील प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
#SamratChoudhary #CMSamrat #JanataDarbar #PublicGrievance #GoodGovernance #AurangabadBihar #BiharAdministration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
61 views | Aurangabad, Bihar | Nov 20, 2026