ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण
आज दिनांक 21 अगस्त 2026 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री उपेंद्रनाथ वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से प्रखण्ड परिसर अंतर्गत अवस्थित ई०वी०एम०/वी०वी०पैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया।
विदित हो कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निदेशानुसार ई०वी०एम०/वी०वी०पैट वेयरहाउस का नियमित निरीक्षण किया जाना अपेक्षित है, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता, विश्वसनीयता एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में सुरक्षित रखे गए ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था तथा संधारित अभिलेखों की गहन जाँच की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों एवं दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखा जाए।
इस अवसर पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मो० गजाली एवं संबंधित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
सुरक्षित ईवीएम/वीवीपैट | पारदर्शी निर्वाचन | विश्वसनीय लोकतंत्र
#Aurangabad #ElectionCommission #EVM #VVPAT #Election #Democracy #निर्वाचन #पारदर्शी_निर्वाचन #औरंगाबाद
Chief Electoral Officer, Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Election Commission of India CMO Bihar
Aurangabad, Bihar | Aug 21, 2026