📋 नवपदस्थापित अमीनों के पदस्थापन हेतु रैंडमाइजेशन प्रक्रिया संपन्न
जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) के नेतृत्व में आज दिनांक 20 नवम्बर, 2026 को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में दूसरे जिलों से स्थानांतरित होकर औरंगाबाद आए नवपदस्थापित अमीनों के पदस्थापन हेतु रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
🔹 रैंडमाइजेशन के माध्यम से नवपदस्थापित अमीनों को जिले के विभिन्न अंचलों, भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय तथा जिला भू-अर्जन पदाधिकारी कार्यालय में पदस्थापन हेतु स्थान आवंटित किया गया।
🔹 पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुचारू प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संपन्न कराई गई, ताकि अमीनों का पदस्थापन बिना किसी पक्षपात के व्यवस्थित तरीके से किया जा सके।
🔹 इस प्रक्रिया के माध्यम से राजस्व एवं भूमि संबंधी कार्यों के निष्पादन में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने तथा विभिन्न कार्यालयों में कार्यों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने की दिशा में पहल की गई।
इस अवसर पर स्थापना उप समाहर्ता श्री इफ्तिखार अहमद सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पारदर्शी प्रक्रिया, निष्पक्ष पदस्थापन एवं सुचारू प्रशासनिक व्यवस्था की दिशा में जिला प्रशासन, औरंगाबाद प्रतिबद्ध है।
#Aurangabad #Bihar #DistrictAdministration #RevenueAdministration #TransparentGovernance #SamratChoudhary #CMSamrat
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
7 views | Aurangabad, Bihar | Nov 20, 2026