Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

Poliofreeindia

जिले में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, पहले दिन 94 प्रतिशत लक्ष्य हासिल

सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News 
चम्बा, 28 जून।

राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान (IPPI) के अंतर्गत रविवार को जिला चम्बा में अभियान का शुभारंभ उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे जन्म से पाँच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं, ताकि उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज ने बताया कि संशोधित लक्ष्य के अनुसार जिले में इस अभियान के तहत 48,486 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जानी है। अभियान के पहले दिन 45,349 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई, जो निर्धारित लक्ष्य का 94 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि शेष बच्चों को भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएंगी, ताकि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक अभियान से वंचित न रहे।

उन्होंने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिलेभर में 542 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जिनमें 12 शहरी बूथ शामिल हैं। इसके अतिरिक्त यात्रियों एवं प्रवासी परिवारों के बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए 3 ट्रांजिट प्वाइंट चम्बा बस स्टैंड, समोट बस स्टैंड तथा चैक पोस्ट तुनुहट्टी में बनाए गए हैं।

डॉ. भारद्वाज ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के लगभग 1,800 अधिकारी एवं कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा अन्य सहयोगी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि यदि किसी कारणवश उनका बच्चा पोलियो बूथ पर खुराक लेने से वंचित रह गया हो, तो स्वास्थ्य विभाग की टीम के संपर्क में आकर उसे अवश्य पोलियो की खुराक दिलवाएं, ताकि जिला चम्बा को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प को और अधिक मजबूत किया जा सके।
DC Chamba #cmochamba #jalambhardwaj 
#PulsePolio #HealthNews #PolioFreeIndia

जिले में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, पहले दिन 94 प्रतिशत लक्ष्य हासिल सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News चम्बा, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान (IPPI) के अंतर्गत रविवार को जिला चम्बा में अभियान का शुभारंभ उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे जन्म से पाँच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं, ताकि उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज ने बताया कि संशोधित लक्ष्य के अनुसार जिले में इस अभियान के तहत 48,486 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जानी है। अभियान के पहले दिन 45,349 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई, जो निर्धारित लक्ष्य का 94 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि शेष बच्चों को भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएंगी, ताकि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक अभियान से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिलेभर में 542 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जिनमें 12 शहरी बूथ शामिल हैं। इसके अतिरिक्त यात्रियों एवं प्रवासी परिवारों के बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए 3 ट्रांजिट प्वाइंट चम्बा बस स्टैंड, समोट बस स्टैंड तथा चैक पोस्ट तुनुहट्टी में बनाए गए हैं। डॉ. भारद्वाज ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के लगभग 1,800 अधिकारी एवं कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा अन्य सहयोगी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि यदि किसी कारणवश उनका बच्चा पोलियो बूथ पर खुराक लेने से वंचित रह गया हो, तो स्वास्थ्य विभाग की टीम के संपर्क में आकर उसे अवश्य पोलियो की खुराक दिलवाएं, ताकि जिला चम्बा को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प को और अधिक मजबूत किया जा सके। DC Chamba #cmochamba #jalambhardwaj #PulsePolio #HealthNews #PolioFreeIndia

Chamba, Chamba | Jun 28, 2026

विधायक सुंदर ठाकुर ने किया पोलियो अभियान का शुभारंभ, बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की

#PulsePolioCampaign #SunderSinghThakur #PolioFreeIndia #Kullu #HealthCampaign #बच्चों_का_स्वास्थ्य #पोलियो_अभियान #HimachalPradesh #satrangichannel

विधायक सुंदर ठाकुर ने किया पोलियो अभियान का शुभारंभ, बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की #PulsePolioCampaign #SunderSinghThakur #PolioFreeIndia #Kullu #HealthCampaign #बच्चों_का_स्वास्थ्य #पोलियो_अभियान #HimachalPradesh #satrangichannel

Bhuntar, Kullu | Jun 28, 2026

💧 पल्स पोलियो अभियान को मिली गति, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत नन्हे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने सभी 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की निर्धारित खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि पोलियो मुक्त भारत का संकल्प मजबूत हो सके।

कैलाश गुप्ता
नई दुनिया, नरसिंहपुर
मो. 9329446506

#PulsePolio #PrahladSinghPatel #PolioFreeIndia #Gotegaon #Narsinghpur #Naidunia #HealthCampaign
Prahlad Singh Patel  The Ministry of Health

💧 पल्स पोलियो अभियान को मिली गति, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत नन्हे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने सभी 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की निर्धारित खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि पोलियो मुक्त भारत का संकल्प मजबूत हो सके। कैलाश गुप्ता नई दुनिया, नरसिंहपुर मो. 9329446506 #PulsePolio #PrahladSinghPatel #PolioFreeIndia #Gotegaon #Narsinghpur #Naidunia #HealthCampaign Prahlad Singh Patel The Ministry of Health

Gotegaon, Narsinghpur | Jun 28, 2026

हर बच्चे की स्वस्थ मुस्कान, हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी

जय जोहार!

जब बात हमारे बच्चों के स्वस्थ और उज्जवल भविष्य की हो तब हमारी छोटी सी सावधानी भी उनके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव ला सकती है। 28 जून को आयोजित पल्स पोलियों अभियान के अवसर पर आप सबसे आग्रह करता हूं कि आपके घर के जिस बच्चे की उम्र 0 से 5 वर्ष तक है, उसे पोलियो की दवा की दो बूंद जिंदगी की अवश्य पिलाएं।

आइए, मिलकर पोलियो मुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

श्री विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री 

#PulsePolio #DoBoondZindagiKi #SushasanSarkar #HealthyChhattisgarh #PolioFreeIndia

हर बच्चे की स्वस्थ मुस्कान, हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी जय जोहार! जब बात हमारे बच्चों के स्वस्थ और उज्जवल भविष्य की हो तब हमारी छोटी सी सावधानी भी उनके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव ला सकती है। 28 जून को आयोजित पल्स पोलियों अभियान के अवसर पर आप सबसे आग्रह करता हूं कि आपके घर के जिस बच्चे की उम्र 0 से 5 वर्ष तक है, उसे पोलियो की दवा की दो बूंद जिंदगी की अवश्य पिलाएं। आइए, मिलकर पोलियो मुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। श्री विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री #PulsePolio #DoBoondZindagiKi #SushasanSarkar #HealthyChhattisgarh #PolioFreeIndia

Sakti, Chhattisgarh | Jun 28, 2026

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने जिलेवासियों से अपील की है कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं।

📍 28 जून: पोलियो बूथों पर खुराक
📍 29-30 जून: घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो दवा पिलाई जाएगी

आइए, हर बच्चे को पोलियो से सुरक्षित बनाने में अपना योगदान दें।

#PulsePolio #PolioFreeIndia #Vidisha #children  #PulsePolioCampaign ChildHealth

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने जिलेवासियों से अपील की है कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं। 📍 28 जून: पोलियो बूथों पर खुराक 📍 29-30 जून: घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो दवा पिलाई जाएगी आइए, हर बच्चे को पोलियो से सुरक्षित बनाने में अपना योगदान दें। #PulsePolio #PolioFreeIndia #Vidisha #children #PulsePolioCampaign ChildHealth

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

Latest Poliofreeindia News Videos - Watch the Latest News of August 7, 2026 | Public App