उज्जैन: सिंहस्थ भूमि पर बने अवैध 4 मंजिला होटलनुमा आश्रम पर गरजा निगम का बुलडोजर, 4 पोकलेन से जमींदोज हुआ निर्माण 🚜🚨🏢
सिंहस्थ क्षेत्र की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत उज्जैन नगर निगम ने जूना अखाड़े से जुड़े हरियाणा सेवा आश्रम (महामंडलेश्वर ज्योति गिरी जी महाराज) के अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन लिया है। शुक्रवार तड़के 5 बजे नगर निगम की रिमूवल गैंग 4 पोकलेन और एक जेसीबी मशीन के साथ भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंची और जी-प्लस-3 (चार मंजिला) होटलनुमा अवैध भवन को ढहाने की कार्रवाई शुरू कर दी। भवन अधिकारी राजकुमार राठौर के अनुसार, सिंहस्थ भूमि पर बिना अनुमति किए गए इस व्यावसायिक स्वरूप के निर्माण को लेकर पूर्व में दो बार विधिवत नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन निर्माणकर्ता द्वारा इसे नहीं हटाया गया। उच्च न्यायालय में सिंहस्थ भूमि पर अतिक्रमण से संबंधित याचिका पर दिए गए निर्देशों के अनुपालन में प्रशासन ने यह सख्त रुख अपनाया है। इससे