उज्जैन: 'देवों के देव महादेव' फेम अभिनेता मोहित रैना पत्नी संग पहुंचे महाकाल दरबार, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद 🕉️✨
टीवी सीरियल 'देवों के देव महादेव' और फिल्म 'उरी' से ख्याति प्राप्त अभिनेता मोहित रैना शनिवार तड़के पत्नी अदिति के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। दोनों ने सुबह करीब 4 बजे नंदी हॉल में बैठकर 2 घंटे तक बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और शिव आराधना में लीन नजर आए। आरती के बाद गर्भगृह की दहलीज से पूजन कर जल अर्पित करने के उपरांत मोहित रैना ने इस दर्शन को अद्भुत और अविस्मरणीय अनुभव बताया।
#UjjainNews #MohitRaina #MahakalTemple #BhasmAarti #mahakaldarshan