उज्जैन: 592 करोड़ से आकार ले रही प्रदेश की पहली 'मेडिसिटी', फरवरी तक पूर्ण होंगे आवासीय भवन; 68% कार्य पूरा 🏥🏗️
सिंहस्थ-2028 से पूर्व धार्मिक नगरी में स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए 592 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन मध्य प्रदेश की पहली मेडिसिटी और शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का कार्य तेजी से अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। बिल्डिंग डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (BDC) द्वारा परिसर में 6 हाईराइज टॉवरों का स्ट्रक्चर तैयार कर लिया गया है और फरवरी 2027 तक आवासीय भवनों को पूर्ण कर चिकित्सा शिक्षा विभाग को हैंडओवर करने की तैयारी है। 550 बिस्तरों वाले अस्पताल और 150 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट में 9 मंजिला टीचिंग हॉस्पिटल और 14 मंजिला हॉस्टल भवनों का निर्माण दिन-रात शिफ्टों में चल रहा है। लगभग 550 श्रमिकों और अत्याधुनिक मशीनों की मदद से अब तक 68 प्रतिशत निर्माण पूर्ण हो चुका है, जबकि जून 2027 तक पूरी मेडिसिटी को पूर्ण रूप से हैंडओवर करने का लक्ष्य निर्धार�