उज्जैन: सिंहस्थ कार्यों की संभागायुक्त ने की समीक्षा, कान्ह डायवर्सन का कार्य 30 मई तक पूर्ण करने के सख्त निर्देश 🚧🌊
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को गति देने के लिए संभागायुक्त आशीष सिंह ने कलेक्टर रौशन कुमार सिंह एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उज्जैन विकास प्राधिकरण (UDA) और जल संसाधन विभाग के प्रमुख प्रोजेक्ट्स की गहन समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि कान्ह डायवर्सन परियोजना का 71 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, जिस पर संभागायुक्त ने अतिरिक्त मशीनें लगाकर इसे 30 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही 68 प्रतिशत पूर्ण हो चुके मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक, हॉस्पिटल और हॉस्टल ब्लॉक का कार्य जून तक निपटाने के निर्देश दिए गए। यूडीए द्वारा संचालित मंगलनाथ, कालभैरव, अंगारेश्वर-सिद्धवट मंदिर विकास, अंकपात से खाकचौक मार्ग चौड़ीकरण और आंतरिक सड़कों की गति बढ़ाने के साथ ही स्पष्ट किया गया कि अधोसंरचना कार्यों हेतु सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक आवश्यक विद�