उज्जैन: 40 वर्षों से अखबार बांट रहे बुजुर्ग हॉकर को समाजसेवी अनिल डागर ने भेंट की नई साइकिल, नवरात्रि पर पेश की मानवता की मिसाल
धर्मनगरी उज्जैन में नवरात्रि के पावन पर्व पर निस्वार्थ सेवा और मानवीय संवेदनशीलता का प्रेरक उदाहरण सामने आया है। जयसिंहपुरा निवासी सुनील कुमार सोलंकी विगत 40 वर्षों से लगातार धूप, ठंड और बरसात की परवाह किए बिना सुबह-सुबह घर-घर समाचार पत्र पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उम्र के इस पड़ाव में वे अपनी पुरानी और जर्जर हो चुकी साइकिल से बेहद परेशान थे, जो आए दिन रास्ते में खराब हो जाती थी। जब उन्होंने अपनी यह व्यथा क्षेत्र के समाजसेवी अनिल डागर से साझा की, तो डागर ने बिना किसी देरी के बुजुर्ग वितरक के संघर्ष का सम्मान करते हुए उन्हें एक नई साइकिल उपहार स्वरूप भेंट की। नई साइकिल पाकर बुजुर्ग सुनील सोलंकी की आंखें भर आईं और उनके चेहरे पर संतोष व खुशी साफ नजर आई। समाज में ऐसे कर्मठ और मेहनतकश बुजुर्गों की सुध लेने की इस पह�