उज्जैन: नमामि गंगे प्रोजेक्ट से स्वच्छ होगी क्षिप्रा, ₹82 करोड़ के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व पंपिंग स्टेशन का महापौर और निगमायुक्त ने किया निरीक्षण
सिंहस्थ महापर्व 2028 के दृष्टिगत पवित्र क्षिप्रा नदी को प्रदूषण मुक्त और अविरल बनाने के लिए नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का महापौर मुकेश टटवाल एवं निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा ने स्थलीय निरीक्षण किया। परियोजना के तहत ₹82 करोड़ की लागत से शासकीय आयुर्वेदिक धनवंतरी कॉलेज के पीछे 22 एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तथा सीवेज पंपिंग स्टेशन स्थापित किया जा रहा है। इसके साथ ही मंगलनाथ मंदिर के सामने 22 एमएलडी पंपिंग स्टेशन और भैरवगढ़ नाले पर 2.38 एमएलडी क्षमता का वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बन रहा है, जिससे पीलियाखाल और भैरवगढ़ नाले का गंदा पानी ट्रीट होकर ही क्षिप्रा में प्रवाहित होगा। महापौर ने ड्राइंग डिजाइन की समीक्षा कर संबंधित निर्माण एजेंसी को अगस�