उज्जैन: नागदा में भीषण आग से घिरे दो मंजिला मकान से कूदे दंपती और बेटा, थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी ने ग्रामीणों संग बचाई जान
उज्जैन जिले के नागदा में गुरुवार देर रात करीब 1 बजे स्टेट हाईवे स्थित कारतूस ढाबे के समीप एक दो मंजिला मकान में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मकान के भूतल पर ग्रीस एवं ऑयल की दुकान संचालित होने के कारण लपटें तेजी से ऊपरी मंजिल तक फैल गईं, जहां रसोई गैस के दो सिलेंडर रखे होने से बड़ा विस्फोट होने का गंभीर खतरा पैदा हो गया था। सीढ़ियों का रास्ता पूरी तरह बंद हो जाने के कारण मकान में फंसे पदम सिंह, उनकी पत्नी नेहा कुंवर और बेटे युजीत सिंह को जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से नीचे छलांग लगानी पड़ी। इसी दौरान रात्रि गश्त पर मौजूद थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए पुलिस जवानों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से नीचे कूद रहे तीनों सदस्यों को सुरक्षित लपक कर संभाल लिया। इस जांबाज रेस्क्यू