‘ऑपरेशन तलाश’ की एसपी ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने मंगलवार को पुलिस केंद्र, जहानाबाद स्थित पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) के कार्यालय में ‘ऑपरेशन तलाश’ के तहत एएचटीयू (AHTU) टीम के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) समेत कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान एसपी ने ‘ऑपरेशन तलाश’ के तहत अब तक हुई कार्रवाई और प्रगति की समीक्षा की। साथ ही लंबित कार्यों की जानकारी लेते हुए आगामी कार्रवाई की रणनीति पर चर्चा की गई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अभियान को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने तथा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया।
Jehanabad, Jehanabad | Sep 1, 2026