जनता दरबार में एसपी ने सुनी आमजनों की शिकायतें
जहानाबाद: पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद किरण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गईं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग अपनी समस्याओं को लेकर जनता दरबार में पहुंचे।
पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की समस्याओं को बारी-बारी से ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित मामलों की जानकारी लेते हुए समस्याओं के त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आमजनों की शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।