दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर पूजा समिति के सदस्यों से मिले एसपी, शांतिपूर्ण आयोजन के दिए निर्देश
जहानाबाद। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को पुलिस अधीक्षक ने दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के साथ वार्ता की। इस दौरान उन्होंने विसर्जन कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ने पूजा समिति के सदस्यों से आपसी समन्वय बनाए रखने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की, ताकि प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। पुलिस प्रशासन पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए सतर्क है।
Jehanabad, Jehanabad | Oct 21, 2026