पुलिस केंद्र में नियमित परेड का निरीक्षण, जवानों की दक्षता व अनुशासन का लिया जायजा
जहानाबाद:
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देशानुसार पुलिस केंद्र, जहानाबाद में नियमित परेड का आयोजन किया गया। पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) ने परेड का निरीक्षण कर जवानों एवं पदाधिकारियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन, टर्नआउट एवं ड्रिल का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जवानों की वर्दी, अनुशासन एवं परेड से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आकलन किया गया। इसके बाद पुलिस बल को कर्तव्य के प्रति निष्ठा बनाए रखने, व्यावसायिक दक्षता में निरंतर सुधार करने तथा उच्च स्तर का अनुशासन कायम रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) ने जवानों को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा एवं तत्परता के साथ निर्वहन करने पर जोर दिया।