जिला पदाधिकारी, खगड़िया के निर्देशानुसार बाढ़ प्रभावित इलाकों में आपदा प्रबंधन विभाग व जिला प्रशासन द्वारा मवेशियों के लिए सूखा चारा (पशु चारा) का वितरण किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में जरूरतमंद पशुपालकों को राहत सामग्री सौंपी गई, जिससे इस संकट की घड़ी में किसानों को बड़ी राहत मिली है।