बाढ़ की तैयारियों के तहत गोगरी स्थित तारा मध्य विद्यालय के साथ-साथ मानसी प्रखंड के मटिहानी एवं ज़ालिम बाबू टोला में प्रशासन द्वारा जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच पॉलीथिन शीट का वितरण किया गया।
इस दौरान मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री सौंपी, ताकि आपात स्थिति में उन्हें सुरक्षित अस्थायी आश्रय मिल सके। प्रशासन क्षेत्र में बाढ़ राहत और बचाव कार्यों को लेकर पूरी तरह सजग और तत्पर है।