बाढ़ राहत शिविर उसरी (खगड़िया) में महिलाओं के बीच सैनिटरी नैपकिन का हुआ वितरण
जिला पदाधिकारी, खगड़िया के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा उसरी स्थित बाढ़ राहत शिविर में 'सखी वार्ता' का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में मौजूद बाढ़ प्रभावित महिलाओं व किशोरियों को व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सैनिटरी नैपकिन बांटे गए। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा, पोषण और संकट की स्थिति में उपलब्ध सरकारी सहायता व योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।