जिला पदाधिकारी, खगड़िया के निदेशानुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं से नियमित संपर्क स्थापित कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति की सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में जानकारी प्राप्त हुई कि एक गर्भवती महिला को प्रसव हेतु अस्पताल ले जाने की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही संबंधित सेविका द्वारा महिला के घर पहुंचकर उन्हें सुरक्षित रूप से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) तेमथा करारी, परबत्ता लाया गया, जहां उनका सुरक्षित प्रसव कराया गया।
वर्तमान में माता एवं नवजात शिशु दोनों स्वस्थ एवं सुरक्षित हैं।
9 views | Khagaria, Bihar | Sep 10, 2026